Recent Posts

दर्शन/visit

दर्शन/ visit

दर्शन यानी देखना । दर्शन शास्त्र का अर्थ भी अपनी- अपनी नजर से देखना ही है । आंख से देखना , दिमाग से देखना , मन की आंखों से देखना । सब कुछ दर्शन ही तो है । वैसे आंखें देखती नहीं हैं देखने का उपकरण मात्र हैं , साधन । देखना तो आत्मा का धर्म है । आत्मा निर्लिप्त रहता है । उसका तो साक्षी - भाव । वह ईश्वर का अंश है , वहां द्वा - सुपर्णा रूप में जो ईश्वर अंश है , वह जीव में क्रिया - कलापों का साक्षी बना रहता है ।

चित्त की शुद्धता
आत्मा के द्वारा आत्मा को देखना । स्वयं का स्वयं को देखना । हमारे सारे शास्त्रों का , तपस्या , पूजा - पाठ आदि का यही एक मात्र लक्ष्य है , देखना - दर्शन । इसमें संकेत यह है कि स्वयं को देखने के लिए उन आवरणों को हटाना पड़ेगा जो कि आत्मा को ढके । उसके बिना आत्मा दिखाई देगा ही नहीं । एक अभ्यास में ही जीवन बीत जाता है । फिर भी , गारंटी नहीं कि दर्शन हो या न हो । हम भगवान् के दर्शन हेतु जाते हैं , महापुरुषों और संतों के दर्शन भी करते हैं , इनका भी अर्थ वही है । हमारा लक्ष्य चित्त की शुद्धता ही रहता है , ताकि हम तटस्थ भाव से स्वयं को निहार सकें , निखार सकें । दिक्कत यहां यह आती है कि हम मंदिर जाते हैं , भगवान के दर्शन करने और वहां जाकर और कहीं खो जाते हैं । कभी आरती में खो जाते हैं , कभी फूल और प्रसाद में उलझ जाते हैं , तो कभी चन्दन घिसने में । जितनी देर हम मंदिर के भीतर रहते हैं , भगवान् की ओर ध्यान ही नहीं जाता । उससे बातें ही नहीं करते । उस धरातल पर उतरते ही नहीं हैं । बातें करेंगे तो वह हमारे भीतर भी दिखाई देने लगेगा । समय के साथ हमको दर्शन लाभ हो सकेगा , किन्तु संकल्प के अभाव में हम बरसों मंदिर के चक्कर लगाकर भी कहीं पहुंच नहीं पाते । देखने का कार्य आत्मा का है । आंख खुली भी हो और मन में कुछ और ही चल रहा हो तो सामने की विषय वस्तु दिखाई नहीं देगी । जबकि घाण , स्पर्श , स्वाद [ रसना ] के साथ ऐसा नहीं है । जानने का कार्य बुद्धि का है । जैसा बुद्धि तय करेगी वैसा ही समझ में आएगा । सही समझ में आए , यथार्थ दिखाई पड़े , इसीलिए तो धियो योनःप्रचोदयात् ' कहते हैं । सूर्य से धी - प्रज्ञा , मांगते हैं । बुद्धि सूर्य से ही तो प्राप्त होती है । शरीर के भीतर की सारी प्रक्रियाएं सूक्ष्म प्राणों के आधार पर चलती हैं । प्राण को ही देवता कहते । सूर्य को ही देवराज इन्द्र कहते हैं । आत्मा मन - बुद्धि होने वाली सारी गतिविधियां प्राणों द्वारा होती हैं । आत्मा को देखने के लिए इनको समझना आवश्यक है । अतः प्रज्ञा की कामना की जाती है । ' ऋतंभरा तत्र प्रज्ञा ' - प्रज्ञा ही ऋत को पकड़ सकती है । जिसका कोई स्वरूप नहीं हो , उसे ऋत कहते हैं । प्राण भी ऋत है । प्राणों को समझना दर्शन की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है । जीवन - दर्शन ' अहं ब्रह्मास्मि ' को ध्यान में रखें तो जीवन एक ही लक्ष्य सामने आयेगा एकोऽहं बहुस्याम शेष जीवन केवल दर्शन पर आधारित है । गृहस्थ और वानप्रस्थ बाद सन्यास का लक्ष्य भी दर्शन ही होता है । आत्म - चिन्तन होता है । अन्तर केवल इतना ही है कि इस दर्शन के लिए आंखें खुली न रहकर बन्द रहती है । जो कुछ हम खुली आंखों से देखते रहे हैं और जो कुछ हमारी स्मृति में अंकित है , उसे बाहर निकालना पड़ेगा । यह दर्शन के अवरोध सिद्ध होते हैं । विचार शान्त हो , भाव शुद्ध हों , तब जीवन सहज होता है । भीतर का प्रकाश प्रकट होता है । जीवन के मूल संस्कार , जीवन का मूल लक्ष्य प्रकट होते हैं । भीतर की शक्तियों का आभास होता है । दर्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है । अनावश्यक छूटता जाता है । शाश्वत और नश्वर का भेद स्पष्ट होने लगता है । यही दर्शन जीवन - दर्शनबनता है । स्वयंसे स्वयं का परिचय कराता है । दर्शन में भूमिका ज्ञान की है । अज्ञान को हटाने की है । हमारे यहां ज्ञान और विद्या को अलग - अलग माना गया है । कोई भी विद्या ज्ञान का पर्याय नहीं बन सकती । ज्ञान की बस एक ही परिभाषा है एकोऽज्ञानं ज्ञानं - जो एक का ज्ञान कराए , वही ज्ञान कहलाता है । इसका अर्थ है कि सम्पूर्ण सृष्टि के भीतर वही एक ईश्वर बैठा हुआ है , जो इसकी जानकारी , उसी को ज्ञान कहते हैं । एक से अनेक कैसे बनते है , इसकी जानकारी को विज्ञान कहा जाएगा । निश्चित है कि आत्मा की खोज तो ज्ञान के द्वारा ही संभव है ज्ञान से ही आचरण निर्मित होता है , व्यक्तित्व बनता । ज्ञान और आचरण मिलकर ही दर्शन का मार्ग प्रशस्त करते हैं । भीतर की शक्तियों का आभास होता । दर्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाती अनावश्यक छूटता जाता है । शाश्वत और नश्वर का भेद स्पष्ट होने लगता है । यही दर्शन जीवन - दर्शन बनता है ।

Darshan means to see.  The meaning of philosophy is to see it with one's own eyes.  Seeing with the eye, seeing with the mind, seeing with the mind's eye.  Everything is philosophy.  By the way the eyes do not see, they are just tools to see, means.  Seeing is the religion of the soul.  The soul remains uninterested.  His witness is the expression.  He is a part of God, where the part of God which is in the form of Suparna, he remains a witness to the activities in the organism.

 Purity of mind

  Seeing the soul through the soul.  To see oneself  This is the only goal of all our scriptures, tapasya, pooja - recitation etc.  The hint in this is that to see oneself, we need to remove the veils that cover the soul.  Without him the soul will not be visible.  Life is spent in an exercise.  Nevertheless, there is no guarantee whether there is a vision or not.  We go to see God, we also see great men and saints, they also have the same meaning.  Our goal is to maintain purity of mind, so that we can look at ourselves in a neutral way, improve ourselves.  The problem here is that we go to the temple, visit God and get lost somewhere else.  Sometimes they get lost in the aarti, sometimes they get entangled in flowers and offerings, sometimes in sandal wear.  As long as we stay inside the temple, there is no attention to God.  Don't talk to him at all.  They do not land on that ground.  If we talk, he will also be seen in us.  With time, we will be able to see philosophy, but due to lack of determination, we are not able to reach anywhere even after going around the temple for years.  Seeing is the work of the soul.  If the eyes are open and something else is going on in the mind, then the subject matter will not be visible.  Whereas it is not so with ghana, touch, taste [rasna].  The task of knowing is the wisdom.  It will make sense as the intellect decides.  You have got the right sense, the reality is seen, that is why Dhio Yon: Prachaodayat.  Dhi-Pragya, asks Surya.  Wisdom comes from the sun itself.  All the processes within the body run on the basis of subtle life.  Prana is called god.  The Sun is called Devaraja Indra.  All the activities that happen to be soul, mind and intellect are done through life.  To see the soul, it is necessary to understand them.  Hence Pragya is wished.  ‘Ritambhara Tatra Pragya’ - Pragya can only capture Ritha.  It has no form, it is called Rit.  Prana is also a ritual.  Understanding life is an important requirement of philosophy.  Jeevan - Darshan Keep 'Aham Brahmasmi' in mind, then life will come with only one goal.  After householder and vanaprastha, the goal of renunciation is also philosophy.  Self-thinking happens.  The only difference is that for this darshan, the eyes remain closed without being open.  Whatever we have been seeing with open eyes and whatever is written in our memory will have to be taken out.  This proves to be a hindrance to philosophy.  Thoughts are peaceful, expressions are pure, then life is easy.  Inner light appears.  The basic rites of life, the basic goals of life are revealed.  There is a feeling of inner power.  The process of philosophy begins.  Leaves unnecessary.  The distinction between eternal and mortal begins to become clear.  This philosophy makes life - philosophy.  Volunteer introduces himself.  Knowledge plays a role in philosophy.  Ignorance has to be removed.  Knowledge and learning are considered here separately.  No learning can be synonymous with knowledge.  There is only one definition of knowledge, which is the one who gives knowledge of one, that is called knowledge.  This means that the same God is sitting inside the whole creation, who knows about it, that is called knowledge.  The knowledge of how many are made from one will be called science.  It is certain that soul searching is possible only through knowledge, conduct is formed by knowledge, personality is formed.  Knowledge and conduct together pave the way for philosophy.  There was a feeling of inner power.  The process of philosophy starts, leaving unnecessary.  The distinction between eternal and mortal begins to become clear.  This philosophy becomes a philosophy of life.

#दर्शन

दर्शन/visit दर्शन/visit Reviewed by Piku on May 24, 2020 Rating: 5

No comments:

Important Notice

DU 2nd list admissions 2020: The University of Delhi (DU) has started enrolling students against the second cut-off list. The admissions have started from today and will remain open till October 21. Under the second list, several courses have been closed while for many others, there has been a slight drop in the cut-off marks. The third merit list is expected to be released by October 22. Since in the second cut-off movement of students is also allowed, some of the closed courses might open in the third list. While for most courses the cut-offs remain high, there are many for which the marks needed have taken a dip. Here is a list of subjects which are available for those who have scored in 80s or below – Aryabhatta College – 79% Bhagini Nivedita College – 71% Bharati College – 77 % College of Vocational Studies – 79.25% Daulat Ram College – 83.50% Delhi College of Arts and Commerce – 86% Deshbandhu College – 79.75% Dr. Bhim Rao Ambedkar College – 83.50% Dyal Singh College – 80% Indraprastha College for Women – 83.50% Janki Devi Memorial College – 82% Kalindi College – 83% Kamla Nehru College – 81% Lakshmibai College – 81% Maharaja Agrasen College – 85% Maitreyi College – 81.5% Mata Sundri College for Women – 70%
Powered by Blogger.