एकता के खिलाफ भाऊ ने खोला मोर्चा
मुंबई । ' बिग बॉस 13 ' फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई । उन्होंने एकता और उनकी मां पर बालाजी के शो ' ट्रिपल एक्स -2 ' के जरिए इंडियन आर्मी और उसके जवानों का अपमान करने का आरोप लगाया है । हिंदुस्तानी भाऊ ने इस शो से एक सीन का जिक्र भी किया , जिसमें एक आर्मी अफसर की पत्नी पति के बॉर्डर पर देश सेवा के लिए जाने के बाद घर पर बॉयफ्रेंड को बुलाती है । वह उसे पति की यूनिफॉर्म पहनाती है और फिर इंटिमेट होने के दौरान यूनिफॉर्म को फाड़ती है । इस सीन का हवाला देते हुए हिंदुस्तानी भाऊ एकता कपूर और उनकी मां पर जमकर बरसे और उन्हें देशद्रोही बताते हुए संभल जाने के लिए कहा । लोग एकता कपूर के उन सीन्स को ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं , जिनमें भारतीय जवानों को गलत तरीके से पेश किया गया है । साथ ही वे एकता को बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं । 31 मई को हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि वह एक बड़े बॉलीवुड स्टार का पर्दाफाश करने वाले हैं ।
Bhau opened a front against unity in Mumbai. 'Bigg Boss 13' fame Hindustani Bhau recently lodged an FIR against Ekta Kapoor and her mother Shobha Kapoor in the Mumbai Police. He has accused Ekta and her mother of insulting the Indian Army and its soldiers through Balaji's show 'Triple X-2'. Hindustani Bhau also referred to a scene from the show in which an army officer's wife calls her boyfriend at home after her husband leaves the country to serve the country. She wears her husband's uniform and then tore the uniform while getting intimate. Citing this scene, Hindustani lashed out at Bhau Ekta Kapoor and his mother and told them to go after Sambhal, calling them traitors. People are sharing those scenes of Ekta Kapoor on Twitter, in which Indian soldiers are misrepresented. At the same time, they are also trolling unity badly. On May 31, Hindustani Bhau told on Instagram that he is going to expose a big Bollywood star.
Hindustani Bhau recently lodged an FIR against Ekta Kapoor
Reviewed by Piku
on
June 03, 2020
Rating:
![Hindustani Bhau recently lodged an FIR against Ekta Kapoor](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhANexGI9p-z3wHPDI7dGkvLTHAtnLGTnPSk0Kc-AjRtHs4OZYMHhprTB_o8GA4k-FIwzfc0Jq9xadAQyv9eohzq_evT7PuqXdGfNhmTBr-Q1nWMl1gitasXtJoNE0nod8FIHhCLojMCQ8/s72-c/1591236457847632-0.png)
No comments: